फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू और सीडीआरआई के बीच एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीआरआई की प्रयोगशाला का उपयोग कर सकेंगे बीबीएयू के छात्र
विज्ञापन

विवि और केंद्रीय शोध संस्थान के बीच हुआ करार
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अब सीएसआईआर-सीडीआरआई की प्रयोगशालाओं का उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए दोनों संस्थानों के बीच शुक्रवार को करार हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह व सीडीआरआई के डायरेक्टर प्रोफेसर तपस कुन्दू ने एमओयू एग्रीमेंट की अदला-बदली की।
बीबीएयू के कुलपति प्रो. संजय सिंह ने बताया कि इस एमओयू के बाद बीबीएयू के विद्यार्थी सीडीआरआई की प्रयोगशाला के उपयोग के साथ ही वैज्ञानिकों की टीम के साथ काम करके व्यवहारिक ज्ञान भी हासिल करेंगे। विद्यार्थियों के लिए प्रो. तपस के विशेष व्याख्यान का आयोजन भी किया जाएगा। प्रो. तपस कुंडू ने कहा कि सीडीआरआई के लिए यह सौभाग्य की बात है कि हम बीबीएयू के छात्रों के साथ मिलकर ड्रग रिसर्च के क्षेत्र में काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कोई विद्यार्थी किसी शोध से संबंधित प्रस्ताव हमारे पास लाता है तो हम हर संभव मदद देंगे। बीबीएयू के कुलपति प्रो. संजय सिंह, कुलसचिव प्रोफेसर एस विक्टर बाबू, डीन एकेडमिक प्रो. आरपी सिंह और सीडीआरआई-सीएसआईआर के डायरेक्टर प्रो.तपस के कुंडू और डॉ. नसीम अहमद सिद्दीकी की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें