फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत

Sun, 22 Nov 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा में शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गई। हादसा लतीफनगर और हरौनी के बीच अंबे मैरिज लॉन के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट पहने होने के बावजूद संजय की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राणा राजेश के मुताबिक, सादुल्लानगर निवासी संजय रावत (33) मजदूरी करते थे। शनिवार शाम वह किसी काम से बाइक से लतीफनगर गए थे। वहां से करीब 5:30 बजे बनी-मोहान रोड होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान बनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल संजय की मौत हो गई। संजय के परिवार में पत्नी जयश्री और तीन बेटियां श्रेयांशी, मानसी व नैंसी हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें