लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से शनिवार को सिटी स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के मुख्य ढांचे (गर्डर) को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। यह काम सिर्फ छह महीने में पूरा कर लिया गया है। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने में काफी आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) पंकज कुमार सिंह की टीम ने इस कार्य को पूरा किया। निविदा आमंत्रण सूचना जारी होने से लेकर पुल के ढांचे को रखने तक की पूरी प्रक्रिया छह माह में संपन्न हुई। यह मंडल की प्रतिबद्धता और प्रभावी कार्ययोजना का परिणाम है।डीआरएम ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी है।