फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से 300 मीटर तक घिसटा बाइक सवार, मौत

Wed, 24 Jun 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अनंत कुमार यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गुडंबा। कुर्सी रोड पर रजौली मोड़ के पास सोमवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार अनंत कुमार यादव (24) 300 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं, आरोपी कार चालक दोस्तों के साथ भाग निकला। अनंत के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक गुडंबा के खोज का पुरवा निवासी अनंत कुमार यादव बसहा स्थित सोलर पैनल कंपनी में काम करते थे। उनके पिता भीम सिंह यादव ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे अनंत काम खत्म करके बाइक से घर आ रहा था। रजौली मोड़ के पास बेहटा की ओर से आ रही बेकाबू कार उसकी बाइक से जा टकराई। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार युवक अपने दूसरे कार सवार साथियों के साथ भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और वाहन नंबर के आधार पर कार का पता लगाया। पुलिस ने कुर्सी रोड स्थित हॉस्टल से सात लोगों को हिरासत में ले लिया।
लद्दाख यात्रा पर निकले थे आरोपी
अनंत के पिता का आरोप है कि हिरासत में लिए गए सभी युवक शराब के नशे में थे। चौकी प्रभारी गढ़ी संदीप सिंह गौर ने बताया कि कार प्रभात शुक्ला चला रहा था, जबकि उसके साथ उजैर, हर्ष गुप्ता बैठे थे। दूसरी गाड़ी में रजनीश कुमार सोनी, सैयद मो. अरमान, अशरफ हुसैन, नितीश सोनी थे। सभी गोंडा के रहने वाले हैं और लद्दाख घूमने जा रहे थे। हादसे के समय अनंत ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। अनंत के परिवार में पिता भीम सिंह यादव, मां सुनीता, चार बहनें और एक भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें