फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के मोहद्दीनपुर किसान पथ रोड पर बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रविकांत गौतम (30) की मौत हो गई। जबकि उनका साथी सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक, दुबग्गा के जेहटा निवासी रविकांत गौतम निशातगंज स्थित शराब की दुकान पर चालक थे। उनके भाई शौर्य ने बताया कि बुधवार रात करीब 8:30 बजे रविकांत ड्यूटी खत्म कर साथी सुभाष के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। मोहद्दीनपुर गांव के पास किसान पथ रोड पर अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को ट्रॉमा सेंटर भेजा। डॉक्टरों ने रविकांत को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके साथी की हालत गंभीर बताई गई है। मृतक के परिवार में पत्नी संगीता, एक बेटा और एक बेटी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें