राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के बंधा रोड पर शनिवार सुबह 5:30 बजे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें बाइक सवार मड़ियांव के हरिओम नगर निवासी राहुल माैर्या (18) की माैत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे राहुल के चचेरे भाई सनी को मामूली चोटे आईं।
दोनों भाई सुबह घूमने निकले थे। गऊघाट चौकी प्रभारी शुभम सिंह ने बताया कि राहुल ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट आ गई थी। राहगीर समीर ने बताया कि डायल 112 की पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद मौके पर पहुंची।