फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक बाजार ने पकड़ी रफ्तार, स्पोर्ट्स और क्रूजर का क्रेज

विज्ञापन
शोरूम में बाइक खरीदने पहुंचे लोग
विज्ञापन
लखनऊ। धनतेरस-दीपावली पर बाइक खरीदने की तैयारी कर रहे युवाओं में इस बार दमदार इंजन, आकर्षक लुक और आधुनिक फीचर वाली बाइकों का खास क्रेज है। बाजार में एक ओर हीरो स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स और होंडा शाइन जैसी किफायती बाइकों की मांग है तो दूसरी ओर रॉयल एनफील्ड, हार्ले डेविडसन और टीवीएस की स्पोर्ट्स व क्रूजर बाइक युवाओं को आकर्षित कर रही हैं। त्योहार को देखते हुए ग्राहक पसंदीदा मॉडल और रंग की बाइक के लिए पहले से एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। शोरूम संचालकों को दीपावली पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कम बजट और बेहतर माइलेज चाहने वाले ग्राहक हीरो स्प्लेंडर प्लस, एचएफ डीलक्स और होंडा शाइन 100 को पसंद कर रहे हैं। वहीं 125 सीसी श्रेणी में टीवीएस रेडर, होंडा एसपी 125 और बजाज पल्सर की मांग है। स्पोर्ट्स बाइक में टीवीएस अपाचे, केटीएम ड्यूक और बजाज पल्सर युवाओं की पसंद बनी हुई हैं। प्रीमियम श्रेणी में रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350, बुलेट 350 और हंटर 350 के साथ हार्ले डेविडसन एक्स 440 भी आकर्षण का केंद्र है।

हार्ले डेविडसन एक्स 440 की सबसे अधिक डिमांड है। इसकी कीमत करीब 2.30 लाख से शुरू है। 26 हजार दीवाली ऑफर पर छूट दी जा रही है। काफी बेहतर परिणाम है। विडा, स्प्लेंडर की भी मांग बढ़ी है। अन्य वाहनों पर भी 2100 से 10 हजार रुपये तक छूट है। हार्ले की 50 और अन्य करीब 100 वाहनों की एडवांस बुकिंग धनतेरस के लिए है।
विज्ञापन

- वेद अग्रवाल, एमडी हीरो-हार्ले बाइक लालबाग
इस बार धनतेरस के लिए करीब 100 बाइकों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। सबसे अधिक डिमांड क्लासिक बाइक के स्टील ब्लैक स्टेंडर्ड रंग की है। दीपावली तक करीब 150 बाइकों की बिक्री की उम्मीद है। ग्राहक त्योहार पर डिलीवरी लेने के लिए पहले से बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

- अकील बाकर, एमडी रॉयल इंफील्ड, बादशाह नगर

शोरूम में बाइक खरीदने पहुंचे लोग

शोरूम में बाइक खरीदने पहुंचे लोग

शोरूम में बाइक खरीदने पहुंचे लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें