फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान, तस्वीरें

Fri, 29 Apr 2016 10:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित मोती महल रेस्टोरेंट में शुक्रवार तड़के शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। जिस वक्त आग लगी, रेस्टोरेंट में तीन नौकर सो रहे थे। दम घुटता महसूस होने पर उनकी आंख खुली तो वह किसी तरह छत से कूदकर भागे और घायल हो गए। धुआं उठते देख राहगीरों ने पुलिस व फायर स्टेशन कॉल की।
विज्ञापन

2 of 7
फायरब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडरों से धमाके के अंदेशा में दमकलकर्मी कुछ देर अंदर घुसने में हिचकते रहे। हालांकि बाद में जैकेट पहनने के साथ हेलमेट व मास्क लगाकर दस्ता घुसा और जोखिम उठाते हुए गैस सिलेंडर निकाले। इसके बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन

3 of 7
अग्निकांड में रेस्टोरेंट के भूतल का सारा सामान राख हो गया, जबकि प्रथम तल व बेसमेंट को मामूली नुकसान हुआ। आग में आठ लाख की क्षति बताई जा रही है।

4 of 7
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अभयभान पांडेय ने बताया कि हजरतगंज में सुबह टहलने निकले लोगों ने मोती महल रेस्टोरेंट से धुआं निकलते देखकर सूचना दी। रेस्टोरेंट के प्रथम तल पर सो रहे नौकर गोविंद शुक्ला, अतुल और संतोष दम घुटता महसूस होने पर जागे। छत के रास्ते कूद कर उन्होंने जान बचाई।
विज्ञापन

5 of 7
इस बीच मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते को चारों तरफ से धुआं देखकर आसपास की दुकानों के भी आग की चपेट में होने का अंदेशा हुआ। दमकल की पांच गाड़ियां पहुंचीं। सूचना पर रेस्टोरेंट संचालक मुरलीधर आहूजा व उनके भाई लखनलाल व अन्य लोग आ गए। रेस्टोरेंट में गैस से भरे चार-पांच कॉमर्शियल सिलेंडर रखे होने का पता चला।
विज्ञापन

6 of 7
दमकल की एक टीम ने शटर पर पानी की तेजधार छोड़कर ठंडा किया और ताले खुलवाए। इस बीच दूसरी टीम जैकेट, हेलमेट, मास्क लगाकर तैयार हुई। धुएं के बीच दमकल दस्ते ने गैस सिलेंडर बाहर निकाले। पांच गाड़ियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पूरी तरह से बुझा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केबिन में शॉर्ट-सर्किट से भड़की आग
सीएफओ ने बताया कि  भूतल पर कैश काउंटर के पीछे बने केबिन में शॉर्ट-सर्किट से लगी थी। माना जा रहा है कि कंप्यूटर या अन्य उपकरण में देररात शॉर्ट-सर्किट हुआ। आग ने पहले केबिन को चपेट में लिया और फिर भूतल पर फैल गई। दमकल दस्ते ने प्रथम तल व बेसमेंट को जलने से बचा लिया। धुएं से प्रथम तल को आंशिक नुकसान हुआ, जबकि  आग बुझाने में इस्तेमाल पानी बहकर पहुंचने से बेसमेंट का कुछ सामान खराब हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें