फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशे के विरोध पर मां का गड़ासे से काटा गला

Thu, 06 Jun 2024 04:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बेटे ने खून के रिश्ते को तार-तार कर दिया। उसने गड़ासे से गला काटकर मां की हत्या कर दी। फिर घर के पीछे पेट्रोल डालकर शव को जला दिया। मां का कसूर सिर्फ इतना था कि वह बेटे को नशा करने से रोक रही थी। धुंआ उठा तो गांव वालों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे उसरैना गांव निवासी सुशीला (45) पत्नी लवकुश बुधवार दोपहर बाद घर सो रही थी। उसका पति व छोटा बेटा संदीप सलोन गया था। इस दौरान उसके बड़े बेटे कुलदीप ने मां सुशीला पर गड़ासे से वार कर दिया। इससे उसका गला कट गया और उसकी मौत हो गई। हत्या आरोपी ने घर के पीछे घास में शव को रखा और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शव जलने लगा।
धुंआ उठा तो गांव वालों को घटना की जानकारी हुई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने सूचना पुलिस को दी। सीओ डलमऊ अरुण नौहवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि आरोपी कुलदीप नशे का आदी था। घर पर रही रहता था। कोई कामकाज नहीं करता था। मां काफी समय से बेटे से नशा छोड़कर कोई कामकाज करने की बात कही थी। मां की इसी बात से कुलदीप नाराज रहता था। इसी से आक्रोशित होकर बेटे ने सोते समय मां पर हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया।

ऊंचाहार क्षेत्र में नशा करने का विरोध करने पर बेटे ने पहले मां की हत्या की और फिर शव को जला दिया। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज करके उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- नवीन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें