लखनऊ। विश्व नृत्य दिवस पर मंगलवार को गोमतीनगर स्थित विनयखंड में रत्ना डांस अकादमी की ओर से बॉलीवुड फिल्मोनिया डांस शो का आयोजन किया गया। यहां बेटियों के साथ मम्मियों ने भी खूब ठुमके लगाए। मुख्य अतिथि कथक नृत्यांगना अरुणिमा राय ने कथा कहे सो कथक कहावे... के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कथक परंपरा को समझाया।
इस दौरान आजा नच ले..., नैनो वाले ने...और घूमर जैसे गीतों पर स्वस्तिका, अग्रिता, अंजू सिंह, नीता दास, किरन सिंह और रचना श्रीवास्तव आदि प्रतिभागियों और उनकी माताओं ने डांस किया। अकादमी की संरक्षिका शुभ्रा अस्थाना ने कहा, भारतीय संस्कृति में महादेव को नटराज अर्थात नृत्य का राजा कहा गया है। इसलिए भारत में नृत्य को आध्यात्मिकता से जोड़कर देखा जाता है। इस अवसर पर भारतेंदु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक पुनीत अस्थाना, कॉस्मेटोलॉजिस्ट अंजलि बहरा, प्रीति श्रीवास्तव, बबिता साहू, अर्निका श्रीवास्तव और रश्मि गुप्ता आदि की मौजूदगी रही।