फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : किसान पथ पर उलटी दिशा से आ रही कार ने मां-बेटे को रौंदा, मौके पर ही मौत

Wed, 24 Aug 2022 11:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पुलिस के मुताबिक शांति देवी का बेटा मंशाराम कार के अगले हिस्से में फंस गया। वह घिसटता हुआ करीब 200 मीटर तक चला गया। कार में फंसने के कारण के उसके हेल्मेट की नॉट भी खुल गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में बीबीडी थानाक्षेत्र के किसान पथ पर मंगलवार देर शाम करीब 7.30 बजे बेकाबू कार ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। हादसे में मां शांति देवी (80) और बेटे मंशाराम (45) की मौत हो गई। वहीं कार सवार युवक भी घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार सवारों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह के मुताबिक सदरपुर गोसाईंगंज निवासी मंशाराम अपनी मां शांति को लेकर जुग्गौर रेग्युलेटर की तरफ से आ रहे थे। किसान पथ पर डोंगरा गांव के सामने उलटी दिशा से आ रही कार ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण टक्कर लगते ही शांति देवी छिटककर नीचे गिर गई। वह कार के पहिये के नीचे आ गई। उनका सिर पहिये के नीचे आ गया।

पुलिस के मुताबिक शांति देवी का बेटा मंशाराम कार के अगले हिस्से में फंस गया। वह घिसटता हुआ करीब 200 मीटर तक चला गया। कार में फंसने के कारण के उसके हेल्मेट की नॉट भी खुल गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सवार तीन युवतियों सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को एबुंलेंस से गोसाईंगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसीपी विभूतिखंड अनूप सिंह के मुताबिक कार पुलिस के कब्जे में है। कार में तीन युवतियां सवार थीं। कार एक युवक चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें