फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजारे के लिए मां ने बेटों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला इलाके में पति की मौत के बाद गुजारा करने के लिए बेटों से कमाई में से कुछ देने के लिए कहा तो दोनों बेटों ने साफ इनकार कर दिया। इस पर जहांआरा सलीम ने बेटों से प्रॉपर्टी में हिस्सा देने के लिए कहा तो उसमें भी राजी नहीं हुए। जीवन यापन करने के लिए उन्होंने दोनों बेटों काशिफ रहमान और कामरान रहमान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बाजारखाला थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के मुताबिक, जहांआरा सलीम की तहरीर आई है। तहरीर के हिसाब से दोनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जहां आरा के मुताबिक उनके पति फर्नीचर का काम करता करते थे। बिजनेस काफी बड़ा था। उनकी मौत के बाद दोनों बेटे देखने लगे। जहां आरा को इसका अंदाजा नहीं था कि उनके पति की प्रॉपर्टी में भी उनको हिस्सा नहीं मिलेगा। इसके बाद उन्होने ने बेटों से कई बार कहा लेकिन दोनों बेटों ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद उन्होने गुजारा करने के लिए अपना हिस्से पाने के लिए लडाई लड़ने के लिए सोची। इसके बाद उन्होने ने थाने में दोनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें