उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी सीएमओ व सीएमएस को निर्देश दिया है कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को कम से कम 72 घंटे अनिवार्य रूप से अस्पताल में भर्ती रखें। जहां भी तत्काल डिस्चार्ज करने की सूचना मिलेगी संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पाठक ने कहा कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की सेहत के लिए 72 घंटे का समय काफी अहम होता है।