फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मां-बेटों को बंधक बनाकर लूट ले गए लाखों के गहने

Tue, 10 Mar 2026 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के घैला निवासी गुड्डी देवी के मकान में शनिवार देर रात चार बदमाशों ने धावा बोला दिया। बदमाशों ने गुड्डी और उनके दो बेटों को बंधक बनाकर पीटा। फिर लाखों के जेवर लेकर भाग निकले। गुड्डी देवी की तहरीर पर मड़ियांव पुलिस ने डकैती, बंधक और लूटपाट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पान मसाला की गुमटी चलाने वाली गुड्डी के मुताबिक शनिवार रात वह और उनके बेटे श्यामू और चंदन कमरों में सो रहे थे। रात करीब दो बजे लाठी-डंडों के साथ चार डकैत छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। खटपट सुनने पर जब उनकी और बेटों की आंख खुली तो आरोपियों ने उन्हें लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। बेटों के सिर पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे दोनों के सिर फट गए।

दो घंटे तक घर में रहे बदमाश
गुड्डी ने बताया कि उन्होंने और बेटों ने शोर मचाया, लेकिन जंगल में घर बने होने के कारण उनकी कोई मदद नहीं हो सकी। बदमाशों ने रस्सी से उनके व बेटों के हाथ-पैर बांधकर दूसरे कमरे में बैठा दिया। बदमाशों ने बेलचे से अलमारी के लॉकर तोड़ डाले। उसमें रखे 26,500 रुपये, लाखों के सोने व चांदी के जेवर निकाल लिए। बदमाशों ने दोनों बेटों के गले से चांदी की चेन भी लूट ली। सारा सामान कपड़े में लपेटा और सुबह करीब चार बजे छत के रास्ते भाग निकले। काफी देर तक उन्होंने किसी तरह खुद को और बेटों को बंधन मुक्त किया। घटना की जानकारी पुलिस और रिश्तेदारों को दी। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। घर में फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित
एडिशनल इंस्पेक्टर मड़ियांव अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि जंगल के बीच में पीड़िता का घर बना है। काफी दूर तक कोई दूसरा घर नहीं है। इसलिए बदमाशों ने उनके घर में वारदात अंजाम दी है। आसपास कोई घर नहीं होने के कारण सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। फिलहाल पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं, जो बदमाशों का पता लगाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें