फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होकर बोलेरो पेड़ से टकराई, मां-बेटे की मौत, दो परिवारों के सात लोग घायल

Tue, 04 Sep 2018 12:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहराइच में मंगलवार सुबह एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार मां-बेटे की मौत हो गई जबकि दो परिवारों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहड़ा गांव निवासी आनंदस्वरूप सिन्हा की पत्नी सावित्री सिन्हा (55), उनका बेटा दीपक सिन्हा (35), बहू रेनू सिन्हा (34) और पोता सौरव सिन्हा (10) जन्माष्टमी पर अयोध्या गए थे। उनके साथ बोलेरो में पड़ोसी अमित श्रीवास्तव (35), उनकी पत्नी विमला श्रीवास्तव (32), की बेटी आयुषी (6), पुत्र अर्पित (5) और एक अन्य संदीप वर्मा (25) पुत्र गिरधारी लाल वर्मा भी थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में घायल लोग। - फोटो : amar ujala
मंगलवार सुबह जब सभी लौट रहे थे तभी गोंडा-बहराइच मार्ग पर थाना पयागपुर क्षेत्र में झाला तरहर गांव के पास उनकी गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज सुनकर गांव के लोग भी दौड़े।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को गाड़ी से किसी तरह निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सावित्री सिन्हा और उनके बेटे दीपक सिन्हा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घायलों के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें