फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मारा छापा, 600 लीटर कच्ची शराब के साथ मां- बेटा गिरफ्तार, भेजा जेल

Mon, 26 Oct 2020 04:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
कच्ची शराब के साथ मां-बेटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रायबरेली में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बछरावां पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुदौली स्थित भवरेश्वर मंदिर के पास सई नदी के किनारे छापा मारकर 600 लीटर अवैध शराब बरामद कर शराब बेचने वाली मां और बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


सुदौली गांव में कई दशकों से अवैध शराब की बिक्री जोरों पर हो रही है। अवैध शराब की बिक्री की लगातार शिकायतों पर बछरावां पुलिस ने रविवार को भवरेश्वर मंदिर के पास सई नदी के किनारे सघन चेकिंग अभियान चलाकर छापा मारा तो नदी के किनारे सुनसान स्थान पर बिटाना उर्फ चांदनी पत्नी स्वर्गीय चंदन व उसका बेटा संजू दोनों निवासी असरेंद्रा थाना मौरावा जनपद उन्नाव को कच्ची दारू बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने दोनों के पास से 600 लीटर अवैध कच्ची दारू बरामद की। दोनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी महाराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया मां बेटे को कच्ची दारू बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र में कच्ची दारू का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें