फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से लाखों रुपये चुराने वाले मां-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव पुलिस और क्राइम टीम ने रविवार को एटीएम से कैश चोरी करने वाले मां-बेटे समेत तीन लोगों को गोमती विहार कॉलोनी फैजुल्लागंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को तीनों के पास से चोरी के 11 लाख 15 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मड़ियांव थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह के मुताबिक, पिछले महीने विराजखंड में स्थित सीएमएस इन्फो सिस्टम के ब्रांच मैनेजर श्रीकांत मिश्रा ने थाने पर सूचना दी थी कि उनकी कंपनी विभिन्न बैंकों में कैश लोडिंग का काम करती है। पिछले महीने बैंक ऑफ बड़ौदा मोहिबुल्लापुर के एटीएम में कैश मिलान किया गया तो कम निकला। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को सूचना मिली कि फैजुल्लागंज के गोमतीविहार कॉलोनी में एटीएम से कैश चोरी करने वाले मौजूद हैं।
प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों आरोपियों को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वे रुपयों का बंटवारा करने के लिए इकट्ठे हुए थे। पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम लखीमपुर निवासी शैलेंद्र, नन्ही सिंह और मड़ियांव निवासी रवि सिंह बताया। महिला ने पूछताछ में बताया कि शैलेंद्र उसका बेटा है। रवि, शैलेंद्र का दोस्त है। महिला ने बताया कि शैलेंद्र और रवि सीएमएस इन्फो सिस्टम के साथ कैश लोडिंग करने का काम करते थे। वहीं शैलेंद्र ने बताया कि रवि ने एटीएम से रुपये चुराए और वह अपनी मां के साथ एटीएम के बाहर खडे़ होकर लोगों को भीतर जाने से रोक रहे थे। चोरी करने के बाद रुपये पैंट-शर्ट में चुराकर रख लिए थे। पुलिस को तीनों के पास से चोरी के 11 लाख 15 हजार रुपये मिले। इसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पिन डाल कर चुराते थे एटीएम से कैश
पुलिस ने बताया कि शातिर आरोपी एटीएम मशीन से स्मार्ट तरीके से रुपये उड़ाते थे। यह गिरोह काफी लंबे समय से एटीएम से कैश चोरी कर रहे थे। ये तीनों नौकरी के समय 20 से 25 हजार रुपये पार कर देते थे। नौकरी छोड़ने के बाद इन लोगों को एटीएम के कोड पता थे, तब तीनों थोड़ी-थोड़ी रकम चुराते थे। एटीएम मशीन का कोड होने के कारण एटीएम मशीन को तोड़ना नहीं पड़ता था। इससे किसी को शक नहीं होता था और बैंक को भी नहीं पता चलता था। इधर 29 मई को इस गिरोह ने 11 लाख रुपये की चोरी तब बैंक ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर ने 20 हजार रुपये इनाम की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें