फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : दो पत्तागोभी के लिए पीट कर माता-पिता की हत्या, आरोपी फरार

Tue, 02 Feb 2021 07:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बलरामपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दूल्हापुर में बेटे ने दो पत्तागोभी के लिए मां-बाप को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी बेटा विवाद के चलते पहले से ही मां-बाप व छोटे भाई से अलग रहता था। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दूल्हापुर हनुमंतनगर निवासी मायाराम(62) के दो लड़के हैं। बड़ा बेटा सोहनलाल तथा छोटा बेटा राममूर्ति है। सोहनलाल अपने परिवार के साथ मां-बाप व भाई से अलग रहता है। सोहनलाल व राम मूर्ति की पत्नियां सगी बहने हैं। राममूर्ति पत्नी के साथ ससुराल में रहता है। देहात कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि राममूर्ति पत्नी के साथ सोमवार को घर आया था। मायाराम ने खेत में पत्तागोभी लगा रखी है।

मंगलवार दोपहर सोहनलाल की पत्नी ने खेत में लगी दो पत्तागोभी तोड़ ली। इसी बात को लेकर राममूर्ति की पत्नी ने सोहनलाल की पत्नी से विवाद कर लिया। मौके पर मायाराम व उनकी पत्नी मुन्नी देवी(57) तथा सोहनलाल भी पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक मायाराम सोहनलाल तथा उसकी पत्नी को डांटने लगे। इसी बात से नाराज सोहनलाल ने खेत में पड़े डंडे से मायाराम के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन


पति को बचाने पहुंची मुन्नी देवी को भी पीटकर मरणासन्न कर दिया। दोनों को इलाज के लिए परिजन तथा पुलिस जिला संयुक्त अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान थोड़ी ही देर में दोनों की मौत हो गई। सोहनलाल घटना के बाद से मौके से फरार हो गया है। एसपी बलरामपुर हेमंत कुटियाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है और तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें