फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित पिकप ने बाइक में सामने से मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, तीन घायल

Sat, 06 Jun 2020 04:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
काकारी में हादसे के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में  काकोरी थाना क्षेत्र के जेहटा स्थित उमराव खेड़ा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक बाइक पर सवार होकर जा रहे पांच लोगों को माल की तरफ से आ रही पिकप ने टक्कर मार दी। इससे मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर तो मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद भाग निकले पिकप चालक की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। तीन थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया।

पुलिस के मुताबिक काकोरी के मुर्दापुर निवासी इंदल प्रजापति शुक्रवार सुबह बहन श्रीदेवी व उसकी दो बेटियों वंशिका (4), डेढ़ वर्षीय पल्लवी, सहित साले विनीत (12) को बाइक से लेकर इटौंजा के हुसन्नि गांव उनके घर छोड़ने जा रहा था। तभी उमराव खेड़ा के पास अनियंत्रित पिकप डाले ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। श्रीदेवी व वंशिका की मौत हो गई। वहीं बाकी लोग घायल हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें