फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधान भवन के सामने मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

Tue, 16 Jun 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मां-बेटी को आत्मदाह से रोकती पुलिस।
विज्ञापन
लखनऊ। हरदोई के संडीला स्थित ककरईया गांव निवासी मिथिलेश कुमारी और उनकी बेटी ने विधान भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों पेट्रोल लेकर पहुंची थीं। हजरतगंज पुलिस और आत्मदाह निरोधी दस्ते ने उन्हें बचा लिया। मां-बेटी ने संडीला पुलिस पर चोरी के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल के अनुसार, दोनों उच्चाधिकारियों से शिकायत करना चाहती थीं। उन्होंने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने आग लगाने से पहले ही उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में मिथिलेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर में चोरी हुई थी। इसकी शिकायत के बाद भी संडीला पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बात से दोनों आहत थीं। उनका कुछ लोगों से संपत्ति का विवाद भी चल रहा है। दोनों को हरदोई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
16 क्विंटल गेहूं चोरी का आरोप
मिथिलेश और रमा ने बताया कि संडीला में घर से 16 क्विंटल गेहूं चोरी हुआ था। रमा ने चचेरे ससुर पर चोरी का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। हरदोई पुलिस के अनुसार, रमा का उनके पति अभिषेक सिंह से अक्सार झगड़ा होता था। कुछ दिन पहले दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद अभिषेक घर से चला गया था। इससे नाराज रमा ने ही 16 क्विंटल गेहूं बेच दिया था और मायके चली गई थी। अभिषेक ने लौटने पर चाचा पर चोरी का आरोप लगाया और नशे में गाली-गलौज की। चाचा ने अभिषेक पर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिससे मां-बेटी नाराज हैं। अभिषेक पर नौ मामले दर्ज हैं।

मां-बेटी को आत्मदाह से रोकती पुलिस।

मां-बेटी को आत्मदाह से रोकती पुलिस।

मां-बेटी को आत्मदाह से रोकती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें