फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मार्ग प्रकाश विभाग में सबसे अधिक शिकायतें लंबित

सार

लखनऊ नगर निगम में मार्ग प्रकाश और सफाई संबंधी शिकायतों के लंबित रहने पर अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। शिकायतों के संतोषजनक समाधान न होने से नगर निगम की रेटिंग प्रभावित हो रही है। शासन स्तर पर नाराजगी जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापवरवाही पर नगर निगम के अफसरों को नोटिस जारी हुए हैं। इसमें सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है, क्योंकि तय समय में शिकायतें न दूर होने से नगर निगम की रेटिंग खराब हो रही है। सबसे अधिक शिकायतें मार्ग प्रकाश विभाग से जुड़ी हैं।
विज्ञापन

जिन शिकायतों का निस्तारण हो रहा है, उनमें से आधे का फीडबैक असंतोषजनक है। बीते माह सफाई, मार्ग प्रकाश, जलभराव, बदहाल सड़कों की 3248 शिकायतें में से 1717 का फीडबैक असंतोषजनक मिला। इस पर शासन स्तर से नाराजगी भी जताई गई।

इसके बाद अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह की ओर से संबंधित विभागों के अफसरों को कड़ा नोटिस जारी किया गया है। शिकायतों निस्तारण में सबसे अधिक लंबित मामले मार्ग प्रकाश के मिले। आठ सिंतबर की रिपोर्ट के मुताबिक मार्ग प्रकाश विभाग की सबसे अधिक 763, सफाई, कड़ा उठान और गृहकर आदि की जोन तीन की 243 और जोन सात की 157 शिकायतें लंबित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें