फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया कंप्लेंट सेल पर पूर्वांचल की शिकायतें अधिक, कई मामलों में दर्ज हुई एफआईआर

Wed, 17 Apr 2019 12:41 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
सोशल मीडिया
विज्ञापन
सोशल मीडिया कंप्लेंट सेल पर दर्ज शिकायतों में इस बार पूर्वी यूपी के लोग आगे हैं। अभी तक ऑनलाइन मिलीं 186 शिकायतों में से 12 मामलों में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक गाजियाबाद और नोएडा ही अव्वल रहते थे, पर पहली बार पूर्वी यूपी के युवक शिकायतें दर्ज कराने में आगे हैं। सेल की मॉनिटरिंग खुद डीजीपी ओपी सिंह कर रहे हैं। 

मुख्यालय स्तर पर गठित सोशल मीडिया कंप्लेंट सेल के व्हाट्स एप नंबर 9792101616 पर आपत्ति जनक मैसेज, पोस्ट और ट्वीट की शिकायत स्क्रीनशॉट के साथ की जा सकती है।
विज्ञापन

अब तक सेल को मिलीं 186 में से 73 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। शेष को संबंधित जिलों में भेज दिया गया है। 

सेल से जुड़े एक अधिकारी की मानें तो 12 मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें से 6 पूर्वी यूपी के जिलों की हैं। इनमें दो भदोही, वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर और अंबेडकर नगर से संबंधित एक-एक एफआईआर है।

इसके अलावा लखनऊ से 10, भदोही से 7, देवरिया, प्रयागराज, शाहजहांपुर से पांच-पांच शिकायतें और सुल्तानपुर, वाराणसी और हरदोई से 4-4 शिकायतें सेल को मिली हैं। 
विज्ञापन

पुलिस को देनी होती है पूरी जानकारी

अगर किसी को व्हाट्स एप ग्रुप पर आई पोस्ट पर आपत्ति है और वह शिकायत करना चाहता है तो उसे संबंधित व्हाट्स एप ग्रुप के एडमिन और मैसेज फारवर्ड करने वाले के नाम की जानकारी देनी होती है। यानी अगर कोई गोपनीय तरीके से शिकायत करना चाहे तो कार्रवाई संभव नहीं है। यही वजह है कि सेल को कम संख्या में शिकायतें मिल रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें