फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चाशनी में मरे मिले मच्छर व मक्खी

Mon, 28 Oct 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। दिवाली को लेकर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने एक दुकान पर छापा मारा। क्षेत्र की एक दुकान में चाशनी से भरी बाल्टी में मक्खी और मच्छर मरे मिले। इस पर दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव की टीम ने रविवार को भोजपुर कस्बे के झुल्लन स्वीट हाउस के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान टीम के सदस्यों ने छेना, दूध, पनीर का नमूना भरा। बाल्टी में भरी चाशनी में मच्छर और मक्खी मरे मिलें। इस पर अधिकारियों ने चाशनी को नष्ट करा दिया।

दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री कतई नहीं होने दी जाएगी। त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें