फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीमार युवक की करवाई झाड़फूंक, मौत

Mon, 28 Oct 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पीलिया से बीमारी युवक को कुछ लोग झाड़फूंक के लिए एक बाबा के पास ले गए। वहां बाबा ने युवक को दवा के रूप में कुछ पिला दिया। आरोप है कि इससे युवक की जान चली गई। परिवार ने तहरीर देकर बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जगतपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर मजरे कल्यानपुर सुरजई गांव निवासी ऋषि (27) पुत्र राजेश कुमार 15 दिनों से पीलिया से पीड़ित था। अपने मामा के लड़के विशाल व पड़ोसी राजेंद्र कुमार के साथ ऋषि नौगवां गंगा पार डलमऊ एक बाबा के पास झाड़फूंक कराने गया था। वहां बाबा ने उसे दवा पिला दी। शाम पांच बजे ऋषि की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सीएचसी लेकर जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना से युवक की पत्नी सोनी के आंसू नहीं थम रहे हैं। युवक का एक वर्षीय बेटा रिशु है। युवक के छोटे भाई राजकमल का आरोप है कि बाबा की दवा से उसके भाई की जान गई है। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें