फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में शव वाहन चालकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में शव वाहन चालकों ने इमरजेंसी के सामने सड़क जाम कर हंगामा किया। बुधवार देर रात चालकों ने वाहन इमरजेंसी के सामने खड़े कर दिए। डॉक्टरों के कहने पर भी जब वाहन नहीं हटाए तो पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस आने के बाद वाहन किनारे किए गए। इस दौरान इमरजेंसी आने-जाने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार रात मरीज की मौत हो गई थी। ईएमओ ने वाहन चालक से शव मरीज के घर छोड़ने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। दबाव बनाने पर सभी चालक हंगामा करने लगे और वाहन इमरजेंसी के सामने तिरछा खड़े कर दिए। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वाहन चालकों के साथ मृतक के परिजनों को शांत कराया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें