फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board result: एक लाख विद्यार्थी हिंदी में लटके

Mon, 18 May 2015 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में तकरीबन एक लाख छात्र-छत्राएं हिंदी विषय में ही फिसड्डी साबित हो गए। हिंदी भाषी राज्य में इतने बड़े पैमाने पर विद्यार्थियों के फेल हो जाने से शिक्षा प्रणाली पर ही सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


इन एक लाख विद्यार्थियों को अब अगली कक्षा में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। यूपी बोर्ड का नियम है कि हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा में फेल हुए तो आगे बढऩे का मौका नहीं मिलेगा। दूसरे साल भी हाईस्कूल की पढ़ाई करनी होगी और हिंदी विषय में उत्तीर्ण होने के बाद ही अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के हिंदी विषय में ३४ लाख ७४ हजार २७८ विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से ३३ लाख ७१ हजार १९५ विद्यार्थी (८२.२५ फीसदी) उतीर्ण हुए जबकि एक लाख तीन हजार ८३ विद्यार्थी फेल हो गए।
विज्ञापन


अब इन्हें ११वीं में प्रवेश के लिए हाईस्कूल में दोबारा पढ़ाई करनी होगी। मुख्य विषयों की बात करें तो हमेशा की इस बार भी गणित का विषय छात्रों के लिए हौव्वा बना रहा। गणित में ७४. ४५ फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा में कुल २० लाख ९९ हजार ३७६ विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से २० लाख २७ हजार ४३६ ने परीक्षा दी और १५ लाख ९ हजार ४६६ विद्यार्थी सफल रहे। यानी गणित में पांच लाख १७ हजार ९७० विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए।
Trending Videos
विज्ञापन

इन विषयों में इतने छात्र हुए पास

इसके अलावा कृषि विषय में ३२ हजार २२६ विद्यार्थियों में २५ हजार ६०७, कॉमर्स में ४६ हजार ७६६ में ३९ हजार २९९, कंप्यूटर में ७५ हजार ५४४ में ६९८७७, ड्राइंग में २७ लाख ५० हजार २५२ में २५ लाख ८४ हजार ५७, अंग्रेजी में २९ लाख २५ हजार २४३ में २४ लाख १७ हजार ५७२, उर्दू में एक लाख पांच हजार ८६६ में ९४ हजार ३३३, होम साइंस में ११ लाख २८ हजार २७७ में नौ लाख ८३ हजार ५७८, संस्कृत में सात लाख ९५ हजार ९४९ में छह लाख २९ हजार ६७४ और सोशल साइंस में ३३ लाख ७१ हजार ४९३ विद्यार्थियों में ३० लाख ६२ हजार ४६७ विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

कन्नड़, कश्मीरी, उडिय़ा, नेपाली में भी दी परीक्षा
हिंदी भाषी राज्य कन्नड़, उडिय़ा, अरेबिक, कश्मीरी जैसी भाषाओं में परीक्षा देने की बात अजीब लग सकती है लेकिन यूपी बोर्ड हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने इन विषयों में भी परीक्षा दी।

अरेबिक भाषा की परीक्षा में शामिल ३१० विद्यार्थियों में २८०, बांग्ला में छह में पांच, कन्नड़ में १३ में दो, गुजराती में १७३ में १२४, कश्मीरी में १०३ में ६१, मलयालम में एक में एक, मराठी में ३३ में १५, नेपाली में तीन में एक, पालि में २८५ में २७६, पर्सियन में २५७ में १६६, पंजाबी में ३०९ में २८९, तमिल मे आठ में तीन, सिंधी में ६४ में ६२ और तेलगू भाषा की परीक्षा में शामिल ३५ विद्यार्थियों में २७ विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जबकि उडिय़ा भाषा में एक ही विद्यार्थी ने परीक्षा दी और वह फेल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें