फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में दाखिला खत्म, खाली रह गईं एक लाख से ज्यादा सीटें

Sun, 18 Aug 2019 03:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

तीन चरणों की काउंसलिंग और सीधे दाखिले के बाद भी प्रदेश में पॉलीटेक्निक की 1,04,800 सीटें खाली रह गई हैं। अब इन सीटों पर दाखिले की कोई उम्मीद नहीं बची है।

विज्ञापन


बहुत सारी सीटें लॉक करने के बाद भी छात्र कॉलेजों में रिपोर्टिंग करने नहीं पहुंचे और उनकी सीटें निरस्त कर दी गईं। इनमें प्राइवेट के अलावा राजकीय कॉलेजों की सीटें भी शामिल हैं।

पॉलीटेक्निक में पहले मुख्य स्तर पर तीन चरणों की काउंसलिंग हुई। इसके बाद स्पॉट काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद प्रदेश के 1150 निजी संस्थानों 2,05,179 सीटों पर सीधे दाखिला लेने के निर्देश दिए गए। बावजूद इसके ऐसे संस्थानों में 1,02,000 सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन


वहीं फॉर्मेसी की करीब सभी सीटें फुल हो गई हैं। इंजीनियरिंग डिप्लोमा की करीब 75 हजार सीटें रिक्त रह गई हैं। इसके अलावा प्रदेश के 115 राजकीय पॉलीटेक्निक में 2800 सीटें खाली रह गई हैं, जिसमें प्रमुख रूप से पेंट टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग, लेदर टेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी आदि की सीटें शामिल हैं। वहीं 19 सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक की सभी सीटें फुल हो गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें