वीमेन पावर लाइन 1090 पर प्रदेश में जुलाई माह में विभिन्न प्रकरण के महिला से संबंधित उत्पीड़न की डेढ़ लाख से अधिक शिकायतें आई हैं। इनमें से 68 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण भी किया गया है।
एडीजी वीमेन पावर लाइन 1090 नीरा रावत ने बताया कि मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सोशल मीडिया के माध्यम से जुलाई माह में एक लाख 64 हजार 918 शिकायतें मिलीं। इसमें से एक लाख 5 हजार 238 शिकायतें फोन व साइबर बुलिंग से संबंधित थीं।
वीमेन पावर लाइन द्वारा 68 हजार 164 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। अवशेष शिकायतों का भी निस्तारण 1090 द्वारा प्राथमिकता से किया जा रहा है। स्टॉकिंग एवं अपराध से जुड़े 59680 मामलों को जिला पुलिस, जीआरपी व यूपी 112 के हवाले कर दिया गया।
जेल नीरा रावत के मुताबिक 1090 टीम द्वारा महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने व ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने वाले 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।