बीटीसी करने वालों को अब अगले साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकारी और निजी कॉलेजों को मिलाकर बीटीसी की अब इतनी सीटें होंगी कि छात्रों को तुरंत दाखिला मिल जाएगा।
राज्य सरकार ने इस साल 181 और निजी कॉलेजों को संबद्धता दे दी है। इन कॉलेजों को संबद्धता देने के बाद बीटीसी की 9050 सीटें और बढ़ जाएंगी।
इन्हें मिलाकर प्रदेश में कुल 883 बीटीसी कॉलेजों में कुल 54,600 सीटें हो गई हैं। इनमें निजी कॉलेजों में 44,150 सीटें और सरकारी कॉलेजों यानी डायटों में 10,450 सीटें हैं।
प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। इसलिए प्रदेश में बीटीसी करने वालों की संख्या काफी रहती है।