फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुठभेड़ में नौ हजार से अधिक अपराधियों के पैरों में लगी गोली, आठ साल में 30 हजार हुए गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2025 11:19 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए योगी सरकार ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इसके अंतर्गत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। बीते आठ साल में 30 हजार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस ने वर्ष 2017 से लेकर अब तक 30 हजार से ज्यादा अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इस दौरान नौ हजार से अधिक अपराधियों के पैर में गोली लगी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अपराधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है।

विज्ञापन


बीते आठ वर्ष में अपराधियों की धरपकड़ के लिए 14,973 कार्रवाई की गई। इस दौरान 30,694 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं, पुलिस पर हमला करने वाले 9,467 अपराधियों को जवाबी फायरिंग में पैर पर गोली लगी, जबकि 238 अपराधी ढेर कर दिए गए।

ये भी पढ़ें - ओडीओपी की तर्ज पर हर जिले में तैयार होंगे 500 स्टार्टअप, युवाओं को जिले में ही मिलेगा रोजगार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दुबई, यूएई-नेपाल से फंडिंग और धर्मांतरण का खेल, ईडी ने खंगाला छांगुर का 'काला साम्राज्य'; मिले अहम सुराग
विज्ञापन


सबसे अधिक मेरठ जोन में कार्रवाई हुई, जहां 7,969 अपराधी  गिरफ्तार किए गए जबकि 2,911 घायल हुए। आगरा जोन में 5,529 अपराधी गिरफ्तार किए गए, जबकि 741 घायल हुए। बरेली जोन में 4,383 अपराधी दबोचे गए और 921 घायल हुए। वाराणसी जोन में 2029 अपराधी गिरफ्तार किए गए और 620 घायल हुए।

कमिश्नरेट में सबसे अधिक गौतमबुद्धनगर में मुठभेड़ में 1,983 गिरफ्तार हुए, जबकि 1,180 घायल हुए। गाजियाबाद कमिश्नरेट में 1,133 गिरफ्तार हुए और 686 घायल हुए। आगरा कमिश्नरेट में 1,060 अपराधी गिरफ्तार किए गए और 271 घायल हुए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें