फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांडसारी इकाईयों से 50 हजार से ज्यादा लोगों को मिला रोजगार

Sun, 07 Mar 2021 09:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गुड़ महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश में 264 खांडसारी इकाईयों के लाइसेंस जारी होने से करीब 50 हजार लोगों को रोजगार मिला है। यह खांडसारी इकाईयां करीब 14 चीनी मिलों के बराबर किसानों को फायदा दे रहीं हैं। गन्ना मंत्री दो दिवसीय राज्य गुड़ महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


गन्ना मंत्री ने कहा कि गुड़ महोत्सव से प्रदेश के करीब 60 लाख गन्ना किसानों और गुड़ उत्पादकों को फायदा मिला है। इसे निरंतर चलाने का प्रयास किया जाएगा ताकि गुड़ का नया बाजार बन सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश का गुड़ व सह उत्पाद अब नये ब्रांड बन रहे हैं। मुख्यमंत्री की पहल पर शुरू हुआ यह महोत्सव गुड़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगा। अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि महोत्सव में करीब 60 लाख गन्ना किसानों को फायदा मिला है।

इस दौरान गुड़ को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही नई संभावनाओं, गुड़ के औषधीय गुणों आदि पर चर्चा हुई। समापन समारोह में गुड़ निर्माण के लिए मशीनरी निर्माण करने वाले फर्म एवं अन्य को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


लखनऊ की प्रभा शर्मा को मिला पुरस्कार
गुड़ महोत्सव के समापन समारोह में लखनऊ के रतनखंड निवासी प्रभा शर्मा को सम्मानित किया गया। उन्होंने गुड़ के कई उत्पाद तैयार किए हैं। इसी तरह गाजियाबाद की फर्म हिमालयनी एग्रो की नीतू कौशिक को द्वितीय, बरेली की क्रियेशन बायोटेक को तृतीय, वसन्धुरा आर्गेनिक्स सीतापुर, जैगरी फाउंडेशन अयोध्या को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। गुड़ निर्माण के लिए मशीनरी निर्माण करने वाली फर्म कैलाश ट्रेडर्स बाजपुर को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें