फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 40 से ज्यादा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज, दोनों बदमाशों की पहचान

Sun, 18 Jan 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा में टाइल्स व मार्बल शोरूम पर सुतली बम फेंकने वाले बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों का पुलिस दूसरे दिन शनिवार को भी सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस टीम दुबग्गा से लेकर काकोरी और मलिहाबाद तक हरदोई रोड हाईवे के दोनों ओर लगे 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। पुलिस का दावा है कि दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अंधे की चौकी सिकरौरी स्थित टाइल्स व मार्बल शोरूम पर बाइक सवार बदमाशों ने सुतली बम फेंक दिया था। धमाके से शोरूम में अफरातफरी मच गई। अंदर मौजूद मैनेजर, मजदूर जान बचाकर भागे। दुबग्गा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शुक्रवार देर रात रिपोर्ट दर्ज की थी। रहीमाबाद के कहला गांव निवासी शादाब का यह शोरूम है। मलिहाबाद के ढकवा गांव निवासी मैनेजर अंकित सिंह ने बताया चार दिन पहले दुकान के मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। सोमवार को उसी नंबर से कॉल कर रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर कमिश्नर की क्राइम टीम, डीसीपी की सर्विलांस व क्राइम टीम के साथ थाने की टीमें लगातार काम कर रही हैं। अब तक 40 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखी जा चुकी हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें