फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नगर निकायों के 20 से अधिक कर अधीक्षकों के तबादले, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Mon, 16 Jun 2025 12:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में नगर निकायों के 20 से अधिक कर अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। आगे पढ़ें और देखें किसे कहां जिम्मेदारी मिली? 
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में तबादला सीजन के अंतिम दिन रविवार को नगर विकास विभाग ने कर अधीक्षकों के तबादले की पहली सूची जारी की। इसमें 20 से अधिक कर अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन


स्थानीय निकाय निदेशक अनुज झा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कर अधीक्षक शीतल गुप्ता को नगर पालिका परिषद कांधला से नगर निगम आगरा, रमाशंकर सिंह को नगर निगम गाजियाबाद से नगर निगम गोरखपुर, आशुतोष कुमार को नगर निगम गाजियाबाद से नगर निगम सहारनपुर, सुधीर कुमार शर्मा को सहारनपुर से कानपुर स्थानांतरित किया गया है।

सैयद अख्तर मेहंदी नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर से बलिया, हरे कृष्णा प्रसाद गुप्ता नगर निगम मथुरा वृंदावन से नगर पालिका परिषद बस्ती, रामबली पाल को नगर निगम गाजियाबाद से नगर पालिका परिषद प्रतापगढ़, प्रीतम सिंह वर्मा को नगर निगम कानपुर से नगर पालिका परिषद बहराइच, वीरेंद्र कुमार सिंह को नगर निगम प्रयागराज से नगर निगम गोरखपुर भेजा गया है।
विज्ञापन


इसी तरह बृजेंद्र कुमार लाल को नगर निगम गोरखपुर से गाजियाबाद, विपुल विक्रम राय को नगर निगम गोरखपुर से गाजियाबाद, अजीत कुमार राय को नगर निगम लखनऊ से नगर पालिका परिषद देवरिया भेजा गया है।

वहीं गणेश प्रसाद को नगर पालिका परिषद उरई से चित्रकूट धाम कर्वी, योगेश कुमार को नगर पालिका परिषद कासगंज से शामली, अनिरुद्ध कुमार सिंह को नगर पालिका परिषद कोसीकला से रायबरेली, साकिर हुसैन को नगर पालिका परिषद कैराना से कोसीकला, अबरार हुसैन को नगर पालिका परिषद खुर्जा से कन्नौज, उमेश चंद्र आनंद को नगर पालिका परिषद मोदी नगर से चंदौली, रिछपाल को नगर निगम गाजियाबाद से नगर निगम मुरादाबाद तबादला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें