प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उतर प्रदेश के 2 करोड़ 16 लाख 67 हजार किसानों को शीघ्र ही 4333.40 करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रदेश सरकार संबंधित किसानों का डाटा लॉक कर इसे भुगतान की सिफारिश के साथ केंद्र सरकार को भेज रही है।
केंद्र सरकार इस योजना के तहत हर पात्र किसान को साल भर में 6000 रुपये देती है। यह पैसा ऐसे समय दिया जाता है, जब रबी, खरीफ और जायद की फसलों में कृषि निवेश के लिए किसानों को इसकी बेहद जरूरत होती है। इस योजना पर हर साल केंद्र सरकार को 75000 करोड़ रुपये खर्च करने होते हैं। अब तक छह किस्तों के जरिए प्रदेश के 2 करोड़ 35 लाख 23 हजार किसानों को दो-दो हजार की छह किस्तों में 22594.78 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।