फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 100 से ज्यादा टूटी सड़कें चमकेंगी

विज्ञापन
नगर निगम की बैठक के दौरान महापौौर सुषमा खर्कवाल व नगर आयुक्त।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर की 100 से ज्यादा टूटी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इस पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही नाली, फुटपाथ, जल निकासी, मार्ग प्रकाश और पेयजल व कचरा प्रबंधन से जुड़े काम भी कराए जाएंगे। करीब 55 करोड़ रुपये के नए कामों के साथ नगर निगम में अवस्थापना व 15वें वित्त मद से कराए जाने वाले 400 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी सभागार में सोमवार को हुई अवस्थापना समिति की बैठक में प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। टेंडर के बाद करीब एक महीने में काम शुरू हो जाएंगे। अवस्थापना व 15वें वित्त मद का बजट कई महीने से आया हुआ है। महापौर व पार्षदों के बीच खींचतान के कारण सूची जारी नहीं हो पा रही थी। ऐसा तब है जब करीब 345 करोड़ रुपये के बजट से कौन का विभाग क्या काम कराएगा, यह मई में तय हो चुका है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हो सका है कि किस वार्ड में किस कार्य पर कितना बजट खर्च होगा। दो वर्ष पहले अवस्थापना निधि से कराए कार्यों के दौरान टेंडर में प्रतिस्पर्धा से हुई करीब 55 करोड़ रुपये की बचत से 50 नई सड़कें बनाने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है।




निगरानी के लिए बनी उपसमिति

विकास कार्यों की निगरानी और समन्वय के लिए उपसमिति भी बनाई गई है। इसमें नगर अयुक्त को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा छह सदस्य बनाए गए हैं। इनमें सभी अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता सिविल, मुख्य अभियंता लखनऊ विकास प्राधिकरण, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, पर्यावरण अभियंता नगर निगम और अवर अभियंता तकनीकी नगर निगम शामिल हैं।
विज्ञापन






गड्ढे भरने का काम दीपावली से पहले पूरा

महापौर ने कहा कि बारिश लगभग बंद हो गई है। ऐसे में अब सड़कों के गड्ढे भरने का काम किया जाएगा। इसके लिए अभियंत्रण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। करीब 10 करोड़ रुपये का बजट इस पर खर्च होगा। दीपावली से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए मुख्य अभियंता को निर्देश दिए गए हैं।





इन प्रमुख सड़कों का होगा काम



0 कन्हैया माधवपुर द्वितीय वार्ड में फरीदीपुर मुख्यमार्ग से गोलू के होटल से होते हुए गुरुदयाल मार्केट से सरकारी स्कूल तक सड़क निर्माण : 2.34 करोड़ रुपये



0 फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड की डूडा कॉलोनी में आंतरिक गलियों व मुस्कान पीसीओ से नटवीर बाबा मजार होते हुए गायत्री नगर तक सड़क का निर्माण : 1.56 करोड़ रुपये





0 मनकामेशवर वार्ड में पुलिस लाइन के सामने से गोकरननाथ चौराहे से गुरुद्वारा रोड तक सड़क, नाली व इंटरलॉकिंग का काम : 1.32 करोड़ रुपये



0 पेपर मिल कॉलोनी वार्ड में गुरुद्वारे से लेकर बैरल नंबर एक होते हुए शहीद नवनीत राय पार्क तक सड़क निर्माण : 1.22 करोड़ रुपये

0 हिंद नगर वार्ड में जयजगत पार्क के सामने स्थित सी-01 में गलियों, नाली व इंटरलॉकिंग का कार्य : 1.10 करोड़ रुपये
0 राजा बिजली पासी द्वितीय वार्ड में सरोजनीनगर सोसाइटी के पास से बिजनौर रोड मुख्य मार्ग तक सड़क व नाली का निर्माण : 1.10 करोड़ रुपये
0 राजीव गांधी द्वितीय वार्ड में विराम खंड चार की आंतरिक सड़कें बनाई जाएंगी : 01 करोड़ रुपये
0 सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड के तपोवननगर में कृष्ण कुमार यादव के घर से काली माता मंदिर होते हुए मुनौव्वर बाग तक सड़क का काम : 88.35 लाख रुपये
0 विवेकानंदपुरी वार्ड में साईं हैरिटेज अपार्टमेंट से सागर ब्रास बैंड तक सड़क निर्माण : 86 लाख रुपये
0 भवानीगंज वार्ड के खालाबाजार में गलियों का निर्माण : 82 लाख रुपये
0 अलीगंज वार्ड के सेक्टर-एफ में आंगन कैफै से टुंडे कबावी तक और गीता वस्त्रालय से जल आयोग ऑफिस तक सड़क निर्माण : 76 लाख रुपये

नगर निगम की बैठक के दौरान महापौौर सुषमा खर्कवाल व नगर आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें