फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः यूपी में होगी सवा लाख शिक्षकों की भर्ती

Wed, 20 May 2015 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षित शिक्षक (एलटी), प्रवक्ता व प्रधानाचार्य के पदों को मिलाकर सवा लाख से अधिक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड भर्ती के लिए अब ऑनलाइन आवेदन लेगा। उच्च स्तर पर इस संबंध में बैठक हो चुकी है। बोर्ड को जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति शासन स्तर से दे दी जाएगी।

प्रदेश के सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में शिक्षकों व प्रधानाचार्यों की भर्ती का अधिकार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पास है। चयन बोर्ड जिलेवार रिक्तियों की संख्या प्राप्त करने के बाद इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन मांगता है।
विज्ञापन


चयन बोर्ड के पास मौजूदा समय एलटी के 72,120, प्रवक्ता के 22,303 व प्रधानाचार्य के2440 रिक्त पदों का ब्यौरा मिल चुका है। इन पदों को मिलकार 96,863 होता है।

इसके अलावा बोर्ड के पास जून में प्रदेशभर से करीब 30,000 और रिक्तियां पहुंचने की उम्मीद है। जैसे ही शिक्षकों औरप्रधानाचार्यों के रिक्त पदों का ब्यौरा मिलेगा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगा।
विज्ञापन

शिक्षकों की ज्वाइनिंग भी पहले से आसान होगी

चयन बोर्ड सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में 6028 एलटी व 1147 प्रवक्ता पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कर लेना चाहता है। इसके लिए लिखित परीक्षा हो चुकी है और जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी है।

बोर्ड जॉइनिंग के लिए शिक्षकों को स्कूलों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। बोर्ड इस बार ऐसी व्यवस्था करेगा कि स्कूल प्रबंधन शिक्षकों को जॉइन कराने में आनाकानी नहीं कर सकेंगे।

चयन बोर्ड से चयनित होने वाले शिक्षकों को जिलेवार सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में जॉइनिंग के लिए भेजा जाता है। इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन जल्द ऐसे शिक्षकों को अपने यहां जॉइन कराने में आनाकानी करता है।

कभी-कभार तो स्कूल प्रबंधन ऐसे शिक्षकों को जॉइन कराने के बदले कुछ लेनदेन की भी मांग करता है। इस खेल में जिला विद्यालय निरीक्षक भी शामिल होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें