फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद के दीदार से खिले चेहरे, आज मनाया जाएगा ईद उल फितर का त्योहार

Wed, 05 Jun 2019 01:21 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
चांद का दीदार करते मौलाना खालिद राशिद फरंगी महली - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन

ईद के चांद का दीदार होने के साथ ही ईद की खुशियां फिजाओं में चारों तरफ फैल गईं। रोजेदारों के चेहरे ईद की रुहानियत से दमक रहे थे। मंगलवार को मरकजी चांद कमेटी, शिया मून कमेटी और इदारा-ए-शरिया ने ईद का चांद दिखने का ऐलान किया तो हर तरफ खुशियां ही खुशियां बिखर गईं। अपने पराये सभी की जुबां पर...ईद मुबारक...ईद मुबारक छा गया।

विज्ञापन


चांद का एलान होते ही राजेदारों ने एक-दूसरे को गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में चांद दिखने की तस्दीक होने के बाद मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि शव्वाल का चांद हो गया है इसलिये ईद-उल-फितर बुधवार को मनाई जाएगी। 

मौलाना ने शहरवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी और इदारा-ए-शरिया हनफिया निजामिया फिरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने मुसलमानों को ईद की मुबारकबाद दी। 

विज्ञापन

नमाज-ए-तरावीह का आखिरी दौर मुकम्मल

ईद का चांद दिखने के साथ ही नमाज-ए-तरावीह का आखिरी दौर मंगलवार को मुकम्मल हो गया। रमजान का चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में शुरू हुई तरावीह की विशेष नमाज आज सम्पन्न हो गई। इसके अलावा रमजान के आखिरी अशरे में मस्जिद में ऐतिकाफ कर रहे लोग भी इफ्तार के बाद मस्जिद से बाहर आ गए। 

ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि  ईद-उल-फितर अल्लाह की तरफ से अपने बन्दों को रमजान-उल-मुबारक की इबादत का ईनाम है। मौलाना ने ईद का त्योहार अमन और मोहब्बत के साथ मनाने की अपील की।
विज्ञापन

ईदगाह में सुबह 10 बजे होगी सबसे बड़ी जमात

ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे सबसे बड़ी जमात से ईद की नमाज अदा होगी। यहां पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और टीले वाली मस्जिद में सुबह 9 बजे ईद की नमाज मौलाना शाह फजलुल मन्नान रहमानी अदा कराएंगे। 

मस्जिद में अगली सफ में जगह हासिल करने के लिए नमाजी सुबह फज्र की नमाज के बाद से ही ऐशबाग ईदगाह और टीले वाली मस्जिद में एकत्र होने शुरू हो जाएंगे। ऐशबाग ईदगाह में हजारों की संख्या में मुसलमान नमाज अदा करेंगे। 

इसको देखते हुए ईदगाह सहित शहर की अन्य मस्जिदों में वुजू के लिए पानी का खास इंतिजाम किया गया है। वहीं शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात आसिफी इमामबाड़े में सुबह 11 बजे जुटेगी। यहां पर मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी ईद की नमाज अदा कराएंगे। उलमा ने असुविधा से बचने के लिये नमाजियों से अपने-अपने घरों से वुजू करके निकलने की अपील की है, इसके अलावा मुसल्ला (नमाज में बिछाने के लिये कपड़ा) साथ लाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें