फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3700 करोड़ की ठगी के आरोपी दंपती को लखनऊ पुलिस ने कराई सैर, रेस्टोरेंट व ब्यूटी पार्लर भी ले गए

Wed, 05 Jun 2019 01:14 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में बैठे अनुभव मित्तल - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन
लाइक कराने के नाम पर निवेशकों से 3700 करोड़ की ठगी के आरोप में जेल में बंद एबलेज कंपनी के मालिक अनुभव सिन्हा और उसकी पत्नी आयुषी को पेशी के बहाने नोएडा की सैर कराने के आरोप में लखनऊ के छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें दो महिला पुलिकर्मी हैं। 
विज्ञापन


दंपती की सोमवार को फरीदाबाद में पेशी होनी थी। एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद आयुषी महिला सिपाहियों के साथ ब्यूटी पॉर्लर में फेसियल कराने पहुंची। कुछ निवेशकों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो हड़कंप मच गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के साथ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

नैथानी ने बताया कि फरीदाबाद के सूरजकुंड थाने में वर्ष 2017 में दर्ज जालसाजी व अमानत में खयानत के मुकदमे में दोनों की फरीदाबाद न्यायालय में पेशी थी। आरक्षी राजन सिंह, अरुण, रमेश कुमार, अरुण कुमार और महिला आरक्षी सुशीला व प्रीति की अभिरक्षा में दोनों को फरीदाबाद ले जाया गया था।
विज्ञापन

लखनऊ लौटने के बजाय नोएडा पहुंचे, जमकर लगे हंसी ठहाके

फरीदाबाद में पेशी के बाद लखनऊ वापसी के बजाय अनुभव व आयुषी पुलिस को साथ लेकर नोएडा के सेक्टर-121 जा पहुंचे। अनुभव ने पहले ही अपने दोस्तों को फोन कर बुला लिया था।  वहां दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाया और आयुषी महिला पुलिसकर्मियों के साथ ब्यूटी पॉर्लर चली गईं।

निवेशकों ने पैसा मांगा तो भागने लगा अनुभव
दोस्तों के साथ हंसी ठहाके लगा रहे अनुभव को ठगी के शिकार कुछ निवेशकों ने पहचान लिया। उसे घेरकर हड़पी रकम मांगने लगे। अनुभव ने भागने की कोशिश की तो वीडियो क्लिप बनाने के साथ पुलिस को फोन कर दिया। नोएडा पुलिस अनुभव-आयुषी व पुलिसकर्मियों को थाने ले गई। नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण ने लखनऊ एसएसपी को फोन करके उनके मातहतों की करतूत बताई। इसके बाद अनुभव व आयुषी को पुलिस टीम के साथ लखनऊ रवाना किया गया।
विज्ञापन

पूरा परिवार ही ठग

अनुभव, उसके पिता सुनील कुमार मित्तल और पत्नी आयुषी पर वर्ष 2017 में दिल्ली-एनसीआर के करीब 40 हजार लोगों से लाइक कराने के नाम पर 37सौ करोड़ की ठगी का आरोप है।

सीओ करेंगे मामले की जांच
कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस मामले में आरक्षी राजन, अरुण, रमेश कुमार, अरुण कुमार और महिला आरक्षी सुशीला व प्रीति को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कराई गई है। क्षेत्राधिकारी लाइंस को प्रकरण की जांच सौंपी गई है। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को चेताया गया है कि किसी भी अपराधी को कोई भी अनुचित लाभ देने की कोशिश करने वालों पर कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें