फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दिखा चांद: कल से शुरू होगा मुकद्दस रमजान का पाक महीना

Mon, 12 Apr 2021 09:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इस्लामी कैलेंडर के अनुसार सोमवार को 29 तारीख थी, जिससे रमजान का चांद निकलने की उम्मीद में लोग शाम को आसमान की तरफ देखते रहे। चांद नजर नहीं आया और न ही कहीं से चांद निकलने की पुष्टि हो सकी। इसलिए रमजान का महीना 14 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन
लखनऊ के ईदगाह में चांद देखने की कोशिश करते मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकद्दस रमजान का पाक महीना बुधवार से शुरू हो रहा है। मुस्लिम संप्रदाय के लोग एक माह तक रोजा रखेंगे और इबादत करेंगे। रमजान को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को दिनभर बाजार में चहल-पहल रही। खजूर, चिप्स, पापड़ व विभिन्न बैराइटी की सेवईंया बाजार में सज गए हैं। मस्जिदों व रोजेदार के आवाजाही वाले रास्तों पर दिन भर साफ-सफाई का काम हुआ।

विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय के लोग पहला रोजा बुधवार को रखेंगे। इसी के साथ मुकद्दस रमजान का पाक माह शुरू हो जाएगा। शहर समेत ग्रामीण इलाकों के मस्जिद व मदरसों पर अब एक महीने तक रोजेदारों की भीड़ रहेगी।

मुस्लिमों को रमजान के महीने का बेसब्री का इंतजार रहता है। इस महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारते हैं। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार सोमवार को 29 तारीख थी, जिससे रमजान का चांद निकलने की उम्मीद में लोग शाम को आसमान की तरफ देखते रहे।
विज्ञापन


चांद नजर नहीं आया और न ही कहीं से चांद निकलने की पुष्टि हो सकी। इसलिए रमजान का महीना 14 अप्रैल से शुरू होगा। मंगलवार की रात से रमजान के महीने की विशेष नमाज तरावीह शुरू हो जाएगी। शहर काजी सुहैल अख्तार ने बताया कि चांद निकलने की तस्दीक नहीं हो सकी है। इसलिए रमजान का पहला रोजा 14 अप्रैल को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें