फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, मानसून आने में कुछ ही दिन

Sun, 18 Jun 2017 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
शुक्रवार को 100 मिनट तक 11 सेमी. बरसात में भिगो चुकी प्री-मानसूनी बारिश के बाद जल्द मानसून का इंतजार भी पूरा हो सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने शनिवार को बताया कि मानसूनी गतिविधियों में थोड़ी तेजी आंकी जा रही है। 
विज्ञापन


नार्दन लिमिट अभी जमशेदपुर, भागलपुर समेत बिहार के कई हिस्सों से गुजर रही है। अनुमान है कि 21-22 जून तक ये प्रदेश में मानसून प्रवेश कर सकता है। उसके बाद मानसून लखनऊ का रुख करेगा।

मौसम विज्ञानी के मुताबिक इस दौरान मौसम सामान्य रह सकता है। अगले दो-तीन दिन राजधानी व आस-पास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के अलावा प्री-मानसूनी बारिश का दौर चलेगा। कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


सूबे के पूर्वी हस्से में कुछेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उधर, शनिवार को मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी। धूप जरूर रही, पर उसकी तेजी ने ज्यादा बेहाल नहीं किया। 

रुक-रुक कर चलते हवा के झोंके राहत देते रहे। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई, ये 25 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ। दोनों ही सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहे। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें