फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी ने राज्यपाल को योग दिवस के लिए दिया न्यौता, स्पेशल कॉस्ट्यूम भी दी

Sun, 18 Jun 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल को पर‌िधान भेंट करते सीएम
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर पीएम मोदी के लखनऊ आगमन पर 20 व 21 जून को आयोजित कार्यक्रमों के लिए निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को 20 जून को होने वाले केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान व एकेटीयू में होने वाले कार्यक्रमों के लिए न्यौता दिया। साथ ही प्रधानमंत्री के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर रात्रिभोज तथा 21 जून को रमाबाई अंबेडकर स्थल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

राज्यपाल ने सभी कार्यक्रमों में शामिल होने की सहमति दे दी है। इस दौरान सीएम और राज्यपाल के बीच प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों के बारे में भी विचार-विमर्श हुआ। 
विज्ञापन


योगी ने राज्यपाल को योग दिवस के लिए तैयार कराया गया विशेष परिधान भी भेंट किया। उन्होंने सामान्य योग अभ्यास से संबंधित साहित्य भी उन्हें दिया। राज्यपाल, मुख्यमंत्री के साथ 19 जून को योग दिवस के उपलक्ष्य में पूर्वाभ्यास में भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें