उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों से मानसूनी बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद अब मौसम फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा और कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। 27 को तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।