फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon in UP: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, सुबह छाए रहे बादल

Thu, 09 Jul 2026 11:27 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में मानसून अपने रंग में आ चुका है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं, बृहस्पतिवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
सुबह काले बादल छाए रहे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मानसून रफ्तार पकड़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो कई जिलों में अत्यधिक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में बृहस्पतिवार की सुबह बादल छाए रहे जिससे कि लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। 

विज्ञापन




मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के 19 जिलों में गरज-चमक, 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के 43 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: रिश्तेदार इस तरह करते थे दान की रकम को सफेद, इन 30 संदिग्ध बैंक खातों को किया गया फ्रीज

ये भी पढ़ें - संतों ने ट्रस्ट को गिनाईं परंपराओं के अनुपालन में कमियां, व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार की तैयारी


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी गतिविधियां तेज होने से अगले तीन दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। इसके बाद 10 से 13 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी व्यापक वर्षा की संभावना है।

बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 144.4 मिमी वर्षा चित्रकूट में हुई। इसके अलावा बदायूं में 94 मिमी, सिद्धार्थनगर में 72.8 मिमी, मेरठ में 71.9 मिमी, मुजफ्फरनगर में 68 मिमी और बांदा में 64 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

यहां है अत्यधिक बारिश का ऑरेंज अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आस पास के क्षेत्र।

विज्ञापन

इन जिलों में है भारी वर्षा की चेतावनी

बांदा, फतेहपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अंबेडकर नगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें