फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon IN UP: पूर्वी और तराई के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, ललितपुर में रविवार को बना था रिकॉर्ड

Mon, 23 Jun 2025 12:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में मानसून की बरसात अलग-अलग जिलों में लगातार हो रही है। रविवार को जहां बुंदेलखंड इलाके में अच्छी बारिश हुई तो वहीं आज तराई के क्षेत्रों में भारी बरसात का अनुमान है। 
विज्ञापन
आज लखनऊ में हो सकती है बारिश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक मानसूनी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग में सोमवार के लिए प्रदेश के पूर्वी और तराई हिस्सों के बलिया, गोरखपुर, देवरिया, सहारनपुर,बिजनौर, बरेली समेत 19 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 52 जिलों के लिए गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से समूचे प्रदेश में बारिश और जोर पकड़ेगी। रविवार को बुंदेलखंड के ललितपुर में सर्वाधिक 132 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। साथ ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी तराई जिलों और बुंदेलखंड में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को नेपाल और उत्तराखंड से सटे तराई जिलों में भारी बारिश के संकेत हैं। उन्होंने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश के पूर्वी, तराई और पश्चिम के इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं अच्छी बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

यहां है भारी बारिश की चेतावनी

बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

इन जिलों में है मेघगर्जन व वज्रपात के लिए अलर्ट

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
 

Heavy Rains and Landslides: इन राज्यों में भीषण बारिश बरपाएगी कहर, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें