पूर्वी उत्तर प्रदेश से आगे मानसून का इंतजार अभी और बढ़ गया है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी इलाकों के साथ-साथ पश्चिमी इलाकों के लिए तेज रफ्तार हवाएं, कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
मौसम बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को गोरखपुर में भारी बारिश (67 मिमी) दर्ज की गई। इसके अलावा बलिया, बहराइच भी झमाझम बरसात से भीगा। जबकि बनारस, आगरा, फुर्सतगंज, चुर्क में थोड़ी बहुत बरसात दर्ज की गई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि 13 जून से उत्तर प्रदेश पहुंचे मानसून में फिलहाल कोई मूवमेंट नहीं है। मानसून के आगे बढ़ने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। ये अलग बात है कि मानसून लखनऊ नहीं आ सका, लेकिन मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पानी बरसा और बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश कीचेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है।