एक हफ्ते से यूपी के मुहाने पर ठिठके मानसून की आमद प्रदेश में हो गई है। पिछले 36 घंटों से बदले विंड पैटर्न केचलते चल रही पुरवइया से मानसूनी गतिविधियों को मिली तेजी के बाद मानसून ने धीमी शुरुआत के साथ प्रदेश में दस्तक दे दी है।
मौसम विज्ञानी के मुताबिक, सोमवार-मंगलवार को मानसून ने प्रदेश में दस्तक दी है, अगले 36 से 72 घंटों के दौरान ये पश्चिमी उप्र. समेत राजधानी तक सक्रिय हो जाएगा।
धीमी-तेज बौछारों केसाथ प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विज्ञानियों ने बुधवार को प्रदेश केपूर्वी इलाकों समेत कुछेक अन्य इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने मंगलवार को बताया कि लगभग एक हफ्ते से सुस्त पड़ी मानसूनी गतिविधियां बीते 24-36 घंटों में सक्रिय हुई, विंड पैटर्न बदलने-पुरवईया के झोंको से मानसून आगे बढ़ा।
मंगलवार को प्रदेश में दाखिल हुआ मानसून
डेमो पिक
- फोटो : pti
ये मंगलवार को प्रदेश में दाखिल हुआ। मानसून की नार्दन लिमिट पूर्वी प्रदेश के कुछेक हिस्सों से गुजर रही है। आने वाले दो से तीन दिनों में ये राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी उप्र के कई इलाकों में सक्रिय हो उठेगा, बारिश का दौर शुरू होगा।
गरज-चमक के बीच कहीं तेज तो कहीं धीमी बौछारों के साथ ये शुरूआत में धीमी रह सकता है। उसके बाद तेजी पकड़ेगा। मंगलवार को उमस भरी गर्मी के बीच प्रदेश में झांसी में 9.8 मिमी. बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वांचल के कुछेक इलाकों में रात के समय बूंदाबांदी बौछारें पड़ंी, जिससे उमस से मामूली राहत मिली।
उधर, राजधानी लखनऊ में सोमवार के बाद मंगलवार को बादलों की आंशिक आवाजाही के बीच उमस भरी गर्मी ने पसीने से बेहाल किया। बारिश केइंतजार के बीच शहरी दोपहर में 39 डिग्री केअधिकतम पारे में तपे, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 29.2 दर्ज किया गया।
अधिकतम आर्द्रता स्तर 74 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी ने बुधवार को राजधानी समेत आसपास केइलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी बौछारों की संभावना जताई है।