फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्वांचल तक सिमटा मानसून, पश्चिम में आज से थमेगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-  संभल में सर्वाधिक 120 मिमी और मुजफ्फरनगर में 60 मिमी हुई बारिश
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश का दाैर अब थमने वाला है। माैसम विभाग के मुताबिक अब बुधवार से पश्चिमी यूपी में माैसम के शुष्क रहने के संकेत हैं। हालांकि पूर्वांचल के इलाकों में कहीं कहीं बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर  यूपी में अब मानसून विदाई की ओर है। इस बूंदाबांदी के दाैर के बाद प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों में रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई गई है।
मंगलवार को पश्चिमी यूपी और एनसीआर के कुछ जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। संभल में सर्वाधिक 120 मिमी और मुजफ्फरनगर में 60 मिमी  बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ  के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि दक्षिणी-पश्चिमी मानसून वापसी की रेखा झांसी, शाहजहांपुर से होते हुए पूर्वी देशांतर तक जा रही है। अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश भर से मानसून वापसी की परिस्थितियां बन सकती हैं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें