फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मानसून की बदली चाल, बुधवार को राजधानी में अच्छी बारिश के आसार

विज्ञापन
मानसून की बदली चाल, बुधवार को राजधानी में अच्छी बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मानसूनी सक्रियता बढ़ने से बुधवार को अच्छी बारिश के आसार हैं। बारिश का यह दाैर बृहस्पतिवार को भी जारी रह सकता है। इस दाैरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।

मंगलवार को दोपहर बाद लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 25 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र अमाैसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड के आसपास संकेंद्रित अवदाब कमजोर पड़ने से एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जो पूर्वी यूपी की ओर आगे बढ़ रहा है। बुधवार को मानसूनी सक्रियता बढ़ने से लखनऊ में अच्छी बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें