फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट में यूपी को बड़ी सौगात, बनेगा फ्रेट कॉरिडोर

Fri, 27 Feb 2015 01:56 AM IST
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में रेल नेटवर्क बढ़ाने के लिए 1150 किलोमीटर लंबा फ्रेट कॉरिडोर बनेगा। यह नई रेल लाइन लखनऊ होते हुए मुगलसराय से अमृतसर तक जाएगी। इसके लिए टोकन के रुप में एक करोड़ रुपये आंवटित किये हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा इलाहाबाद-मुगलसराय, और मथुरा झांसी रेलखंड पर नई तीसरी लाइन और मथुरा -पलवल के बीच नई चौथी लाइन बिछेगी। इलाहाबाद और इटावा रेलवे स्टेशनों पर गुड्स बाईपास बनाया जाएगा।

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने अपने रेल बजट में आसपास के रेलखंड के दोहरीकरण, आमान परिवर्तन सहित कई योजनाओं के लिए बजट जारी किया है। बाराबंकी से गोरखपुर के रेल दोहरीकरण के लिए बाधा बने घाघराघाट चौकाघाट के 5.63 किलोमीटर रेलखंड के लिए भी दस करोड़ रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन


लखनऊ मंडल के अमेठी, रायबरेली और फैजाबाद के लंबित प्रोजेक्ट को संजीवनी देते हुए बजट आवंटित किया गया है। ऊंचाहार से अमेठी तक नई रेल लाइन के लिए  इस बार 3.40 अरब रुपये आवंटित हुए हैं।

इन योजनाओं को मिला बजट

गोंडा-बहराइच, सीतापुर-लखनऊ आमान परिवर्तन--(60 किमी.)--110 करोड़
लखनऊ-पीलीभीत आमान परिवर्र्तन--(262.76किमी.)--100 करोड़
घाघराघाट--चौकाघाट--(5.63 किमी.)--10 करोड़
भीमसेन--झांसी--(206 किमी.)--200 करोड़

जफराबाद-अकबरपुर रेल विद्युतीकरण--(101 किमी.)--1 लाख
ऊंचाहार-अमेठी--(66.17 किमी.)--30 करोड़
फैजाबाद-लालगंज वाया अकबरगंज महाराजगंज--1 लाख
उतरेटिया-जफराबाद--(148 किमी.), रायबरेली-अकबरगंज--(46.9 किमी.)

सुल्तानपुर-अमेठी--(29.22किमी.)--340 करोड़
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 172 समपार पर चौकीदार--1लाख
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 39 समपार बंद--1 लाख

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 27 समपार होंगे अपडेट--1 लाख
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 19 समपार पर बनेंगे
अंडरपास--10 लाख
फाफामऊ इलाहाबाद--(12.9 किमी.)--डबलिंग--40 करोड़
उतरेटिया रायबरेली--(65.5 किमी.)--डबलिंग--75 करोड़
रायबरेली-अमेठील--(60.1 किमी.)--20 करोड़
विज्ञापन

इन लाइनों के लिए भी मिला धन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल लूप लाइन 12 स्टेशन--2.60 करोड़
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल इंटरलाकिंग 183 गेट--1 लाख
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल आठ क्रासिंग की सड़क जोड़ना--1.5 करोड़
सीतापुर -सीतापुर कैंट स्टेशन आरओबी--1 करोड़
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ट्रैक रिन्यूवल--8.10 करोड़
महाराजगंज-मसरख-रेवाघाट--(65.49किमी) नई लाइन--60 करोड़

कपिलवस्तु-बस्ती वाया बंसी--(91 किमी.)--1 लाख
आनंदनगर-घुगली वाया महाराजगंज--(50किमी.)--1 लाख
गोंडा-बहराइच-सीतापुर-लखनऊ पहला चरण (60 किमी.)--110 करोड़
गोंडा-गोरखपुर लूप, आनंदनगर-नौतनवां सहित--85 करोड़

भोजीपुरा-टनकपुर अमानपरिवर्तन वाया पीलीभीत--(101.79 किमी.)--30 करोड़
रोजा-सीतापुर कैंट-बुढ़वल (175 किमी.) रेल दोहरीकरण--9.73 करोड़
मोहम्मदाबाद-खुरासन रोड तीसरी लाइन--(686 किमी.)--1 करोड़

बुढ़वल-सीतापुर के बीच पांच हॉल्ट बनेंगे क्रासिंग स्टेशन--2 करोड़
लखीमपुर खीरी टाउन 120 गेट पर ओवरब्रिज--20 लाख
बहराइच रिसिया गेट 42 पर ओवरब्रिज--1.90 करोड़
शाही -पीलीभीत 202 गेट पर ओवरब्रिज--10 लाख
गोंडा-घाघराघाट रेल नवीनीकरण--(10 किमी.)--13.30 करोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें