मदरसों को अनुदान देने के मामले में फिर पेंच फंस गया है। यही वजह है कि कैबिनेट से 93 मदरसों को अनुदान देने का जो प्रस्ताव पास हुआ था, उसका शासनादेश अभी तक जारी नहीं हो सका है।
इस बार मामला मदरसा प्रबंधकों की शिकायत के कारण फंसा है। उन्होंने मदरसों को अनुदान देने में धांधली का आरोप लगाया है।
लंबे समय से अनुदान की प्रतीक्षा कर रहे मदरसा प्रबंधकों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
अखिलेश सरकार की कैबिनेट ने 19 मई को प्रदेश के 93 मदरसों को अनुदान देने का प्रस्ताव पास किया था, लेकिन अभी तक इसका शासनादेश जारी नहीं हो पाया है।